पुश्तैनी जड़ों से मानवीय रिश्तों तक, 57वें इफ्फी में 12 गांव की फ़िल्में स्थानीय कहानियों को वैश्विक मंच पर लेकर आईं
Sahas Samvad · Category image
General
अपने तटीय आकर्षण, समृद्ध विरासत और अतुलनीय आतिथ्य-सत्कार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध गोवा का एक और पहलू भी है, जो समान रूप से ध्यान आकर्षित करने योग्य है—यहां की कहानियां और उन्हें जीवंत करने वाले लोग। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 57वें संस्करण में विशेष रूप से तैयार किया गया फिल्म पैकेज गोवा के इसी पहलू को पर्दे पर प्रस्तुत करता है। इसमें ऐसे जीवन, रिश्तों, स्मृतियों और अनुभवों को दर्शाया गया है, जिनकी जड़ें स्थानीय परिवेश में गहराई से जुड़ी हैं, लेकिन उनकी प्रासंगिकता सार्वभौमिक है।
21 से 28 नवंबर तक आईनॉक्स पणजी में प्रदर्शन के लिए निर्धारित फिल्मों का यह संग्रह भावनाओं के विविध आयामों को प्रस्तुत करता है।
यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ