General

वेव्स फिल्म बाजार ने वैश्विक फिल्म सहयोग को बढ़ावा देने के 20 साल पूरे किए

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

2007 में 18 देशों के 204 प्रतिनिधियों के एक मामूली जमघट से शुरू होकर 2025 में 40 से अधिक देशों के 2,500 से ज्यादा प्रतिनिधियों का स्वागत करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजार तक, 'फिल्म बाज़ार' भारतीय सिनेमा को वैश्विक फिल्म उद्योग से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। अपने 20वें वर्ष में वेव्स फिल्म बाजार 2026 रचनात्मक सहयोग को बढ़ावा देने, नई कहानियों को तलाशने और भारतीय सिनेमा के लिए वैश्विक अवसर खोलने के दो दशकों का जश्न मना रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के हिस्से के रूप में आयोजित वेव्स फिल्म बाजार, व्यापक विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) पहल का हिस्सा है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent