भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के अध्यक्ष प्रोफेसर शेखर सी. मांडे को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से जुड़े 10 सदस्यीय समूह में नियुक्त में नि
भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के अध्यक्ष प्रोफेसर शेखर सी. मांडे को संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा 2026-2028 के कार्यकाल के लिए 'सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने वाले नागरिक समाज, निजी क्षेत्र और वैज्ञानिक समुदाय के दस उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के संयुक्त राष्ट्र समूह' में नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर मांडे इस उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समूह में दुनिया के नौ अन्य प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ शामिल होंगे। इस समूह में घाना की सुश्री मारियन डोरकास क्वेन और इटली के श्री जियोर्जियो रोसी सह-अध्यक्ष के रूप में शामिल हैं। अन्य सदस्यों में स्वीडन के श्री मैग्नस एंडरसन, ब्राजील की सुश्री मोनिका तेजो कैवलकांति, रूसी संघ की सुश्री एवगेनिया दिमित्रीवा, जापान की सुश्री मोटोक कोटानी, चीन के श्री जिन ली, मालदीव के श्री मदीन मसीह और नाइजीरिया की सुश्री रीता ओर्जी शामिल हैं।
