राज्य समाचार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने पुणे में जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन 2026 के तहत महाराष्ट्र में हुई प्रगति की समीक्षा की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के पुणे में जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन-2026 विषय पर आयोजित एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार विभाग के तहत राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया गया था।

इस बैठक में जल शक्ति मंत्रालय और महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न विभागों के 300 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के कई विभागों ने भाग लिया, जिनमें राजस्व और वन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, कृषि, लोक निर्माण, शहरी विकास, रोजगार गारंटी योजना, जलापूर्ति और स्वच्छता, तथा मृदा एवं जल संरक्षण विभाग शामिल थे।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent