AI व तकनीक

ग्वालियर के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र को मिली गति, 25 कंपनियों को आशय पत्र वितरित

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आज भोपाल में ग्वालियर के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में निवेश करने वाली 25 कंपनियों को आशय पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम भारत को दूरसंचार विनिर्माण, नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास का वैश्विक केंद्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया उपस्थित थे। इसमें केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिकी उद्योग के प्रतिनिधी भी शामिल हुए। इस अवसर पर दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के दूसरे चरण की भी घोषणा की गई। इससे इस क्षेत्र में विनिर्माण गतिविधियों का विस्तार होगा और दूरसंचार तथा इलेक्ट्रॉनिकी क्षेत्रों में निवेश के अवसर मजबूत होंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent