राज्य समाचार

दिल्ली स्थित प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान के लिए दिसंबर में पेंशन अदालत आयोजित करेगा

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

दिल्ली का प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय 4 दिसंबर, 2026 को पेंशन अदालत आयोजित करेगा। इस अदालत का उद्देश्य दिल्ली सर्किल के दूरसंचार विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के उन पेंशनभोगियों की शिकायतों का समाधान करना है, जो दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं और जिनके पेंशन संबंधी मामलों (जैसे पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी करना, सेवा पुस्तिकाओं का रखरखाव, पेंशन का वितरण आदि) का रिकॉर्ड प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय द्वारा रखा जाता है। यह पेंशन अदालत प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005 के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।

पेंशनभोगी पेंशन निर्धारण एवं भुगतान से संबंधित अपनी उन शिकायतों के समाधान के लिए इस पेंशन अदालत में भाग ले सकते हैं, जो वर्तमान में लंबित हैं। उन्हें अपनी शिकायतों का सीधे प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय से समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent