वित्त व ऋण

एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि वाहन बीमा नवीनीकरण संबंधी एसएमएस अलर्ट जन-जागरूकता पहल का हिस्सा हैं; टोल प्लाजा पर न तो चालान काटे जाएंगे और न ही जुर्माना लगाया जाएगा

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) यह स्पष्ट करना चाहता है कि राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले कुछ वाहन चालकों को वाहन बीमा के नवीनीकरण के संबंध में वर्तमान में जो एसएमएस सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, वे प्रस्तावित जन-जागरूकता पहल की परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

एनएचएआई ने इस बात पर जोर दिया है कि यह पहल पूरी तरह सूचनात्मक और परामर्शात्मक प्रकृति की है। इन सूचनाओं के संबंध में टोल प्लाजा पर चालान जारी करने अथवा कोई जुर्माना लगाने का प्रावधान नहीं है। राजमार्गों का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को आश्वस्त किया जाता है कि यह एसएमएस प्रणाली टोल प्लाजा पर किसी भी प्रकार की प्रवर्तनात्मक या दंडात्मक कार्रवाई से जुड़ी हुई नहीं है। इन सूचनाओं का उद्देश्य केवल वाहन मालिकों को उनकी मोटर बीमा पॉलिसियों की आगामी समाप्ति तिथियों के बारे में सचेत करना है, ताकि वे समय पर बीमा का नवीनीकरण करा सकें और बीमा कवरेज निरंतर बनाए रख सके।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent