देशभर में जनजातीय गौरव दिवस 2026 मनाया गया
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों के साथ मिलकर 15 नवंबर, 2026 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया। इस अवसर के साथ ही 1 से 15 नवंबर, 2026 तक आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़े का समापन हुआ। इस दौरान देशभर के जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, कल्याणकारी और जनसंपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित समारोहों की शुरुआत नई दिल्ली से हुई। रविवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
