General

भारत गतिशील तटीय क्षेत्रों और महासागरों के लिए छोटे द्वीपीय विकासशील देशों (एसआईडीएस) के साथ साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है: अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित सीओपी31 में श्री भूपेंद्र यादव

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रौद्योगिकी साझेदारी और व्यावहारिक सहयोग के माध्यम से लचीले तटीय क्षेत्रों और महासागरों के निर्माण के लिए छोटे द्वीपीय विकासशील देशों (एसआईडीएस) के साथ भारत की साझेदारी को सुदृढ़ करने की अपील की। तुर्किये के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) के सीओपी31 के दौरान ‘लचीले तटीय क्षेत्रों और महासागरों के लिए भारत– एसआईडीएस साझेदारी: ज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाधान साझा करना’ विषय पर आयोजित उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने इस बात पर बल दिया कि स्वस्थ महासागर और गतिशील तटीय क्षेत्र आर्थिक सुरक्षा, पारिस्थितिक स्थिरता और लोगों के कल्याण के लिए बुनियादी महत्व रखते हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent