आईएफएफआई (इफ्फी) गोवा 2026 में वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन के लिए पंजीकरण कल बंद हो जाएगा
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पात्र स्टार्टअप्स को 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा के साथ आयोजित किए जा रहे वेव्स बाजार में वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन के लिए अपना पंजीकरण पूरा करने और प्रदर्शनी पॉड बुक करने के लिए एक अंतिम अनुस्मारक जारी किया है। पंजीकरण विंडो कल, 13 नवंबर, 2026 को बंद हो जाएगी।
अपनी प्रमुख स्टार्टअप एक्सेलेरेटर पहल वेवएक्स के तहत, मंत्रालय ने एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) सहित फिल्म, मीडिया और संबद्ध प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में काम करने वाले डीपीआईआईटी-पंजीकृत स्टार्टअप्स को इस कार्यक्रम में अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और अभिनव समाधानों का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया है।
वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन चयनित स्टार्टअप्स को वेव्स बाजार में अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।
