अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप से शोधार्थी ने आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन में पीएच.डी. पूरी की
29 वर्ष की शोधार्थी सुश्री अंजलि कुमारी (बदला हुआ नाम) की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा दर्शाती है कि शैक्षणिक सहायता की उपलब्धता किस प्रकार व्यक्तिगत उपलब्धि, परिवार की उन्नति और व्यापक सामाजिक प्रगति में योगदान दे सकती है।
एनएफएससी योजना जैसी पहलों के माध्यम से भारत सरकार अनुसूचित जाति समुदायों के विद्यार्थियों के लिए अवसरों का विस्तार करने और उन्हें राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप (एनएफएससी) योजना अनुसूचित जाति समुदायों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और उन्नत अनुसंधान के अवसरों तक पहुंच सुगम बनाने का कार्य कर रही है।
इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाते हुए, सुश्री अंजलि कुमारी ने वर्ष 2022 से 2025 के दौरान एनएफएससी योजना के तहत प्राप्त लगभग 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन में अपनी पीएच.डी.
