एमएसएमई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इनमें ‘समीक्षा’ एआई बॉट से युक्त एआई-सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), केवीएस-संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल तथा केवीएस एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। ये पहल केवीएस में प्रौद्योगिकी-सक्षम, पारदर्शी एवं सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इन पहलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों को साकार करने और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए, केंद्रीय मंत्री ने केवीएस की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इन पहलों की पहुंच और प्रभाव बढ़ाने तथा सभी हितधारकों के बीच इनके व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। श्री जोशी ने सभी कक्षाओं और क्षेत्रों को शामिल करते हुए इन डिजिटल पहलों का प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय तक विस्तार सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗