एमएसएमई

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के अदम्‍य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने तथा उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की दिशा में विशेष डिजिटल पहल है।

इस पुनर्विकसित पोर्टल में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर यूजर इंटरफेस और सुगम व्यवस्था की गई है। इसमें आसान नेविगेशन, विभिन्न उपकरणों के अनुकूल डिजाइन और बेहतर पहुंच सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं में कार्यक्रम, स्मारक एवं संग्रहालय, वॉरपीडिया, पुरस्कार प्राप्तकर्ता, गैलेंट्रीपीडिया (लेख), मीडिया और संवादात्मक श्रद्धांजलि अनुभाग शामिल हैं। इनके माध्यम से लोगों को देश के सैन्य इतिहास की जानकारी मिलेगी और वे अपने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

गैलेंट्री अवार्ड पोर्टल पर विशेष डिजिटल अनुभाग वीर गाथा भी बनाया गया है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗