देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

देश के कोने-कोने से जुड़े आप सभी लोगों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की बहुत-बहुत बधाई। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। जनजातीय गौरव दिवस, देश का एक ऐसा पर्व है, जिससे जनजातीय समाज का गौरव जुड़ा है, जिससे भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा जुड़ी है। इसी ऊर्जा के साथ आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं। देश आज अपने आदिवासी नायक-नायिकाओं को गर्व से याद कर रहा है। खासकर, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, मेरी नजर जहां पहुंचती है, लोग ही लोग दिख रहे हैं। और गढ़चिरौली में, वहां तो जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति रही है। राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और वीर बाबूराव शेडमाके, ऐसे वीरों की वीर गाथाएं इस धरती से जुड़ी हैं। मैं इस अवसर पर सभी आदिवासी वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent