सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने एससी/एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों से खरीद बढ़ाने के लिए सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया
सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत, एससी/एसटी एमएसई से 4% अनिवार्य खरीद के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए, 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मर्सी ईपाओ ने की। बैठक में जीईएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजीत चव्हाण, एनएसआईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. एस.एस. आचार्य और मंत्रालय, सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा एनएसआईसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने एससी/एसटी एमएसई को समर्थन देने के लिए अपने-अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
बीएचईएल,बीईएल, एनटीपीसी,एएआई, बीईएमएल और कोल इंडिया लिमिटेड सहित कुल 30 सीपीएसई ने इस राउंड टेबल चर्चा में हिस्सा लिया।
