नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है।
भारत सरकार प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत एम्स के नेटवर्क का विस्तार कर रही है, ताकि किफायती और विश्वसनीय तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य विशेषज्ञतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ देश में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के तंत्र को भी मजबूत करना है।
पीएमएसएसवाई के तहत विभिन्न चरणों में 22 नए एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 पूरी तरह कार्यरत हैं।
