‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में 25 हजार 607 से अधिक लोग शामिल हुए
ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। 10 नवंबर 2026 तक इसमें 25 हजार 600 से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। बढ़ती भागीदारी से नशा मुक्त भारत के सामूहिक प्रयास में, विशेष रूप से युवाओं की बढ़ती रुचि का पता चलता है।
केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 26 अक्टूबर 2026 को इस क्विज़ की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह क्विज़ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है और इसमें सभी लोग शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल के माध्यम से इस क्विज़ में और जागरूकता की इस राष्ट्रव्यापी पहल में शामिल हो सकते हैं।
