राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अंतर्गत वित्तीय सहायता के माध्यम से महिला उद्यमिता को सशक्त बनाना
अनुसूचित जाति समुदायों की महिलाओं के बीच उद्यमिता को मजबूत करने में समय पर वित्तीय सहायता और संस्थागत समर्थन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छोटे व्यवसाय के मालिकों को अपना कामकाज बढ़ाने, बुनियादी ढांचे में सुधार करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायता करके, वित्तीय सहायता टिकाऊ आजीविका, आर्थिक स्वतंत्रता और समावेशी विकास में योगदान देती है।
तमिलनाडु के सलेम जिले के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली 55 वर्षीय महिला उद्यमी श्रीमती लक्ष्मी देवी (नाम परिवर्तित) ने अपना पेपर बैग बनाने का व्यवसाय खड़ा करने और उसे बनाए रखने में अद्भुत दृढ़ संकल्प दिखाया है।
कृषि पृष्ठभूमि से आने वालीं श्रीमती लक्ष्मी देवी ने पेपर बैग बनाने का काम आरंभ किया। वे पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपनी इकाई को सफलतापूर्वक चला रही हैं। लगातार प्रयासों के जरिए उन्होंने स्थानीय बाजार में अपनी पहचान बनाई है और सलेम तथा उसके आसपास के ग्राहकों और व्यवसायों को पेपर बैग की आपूर्ति कर रही हैं।
