केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने आईआईटी मद्रास में स्लीप स्टडी फैसिलिटी और ऑटिज्म लैब का उद्घाटन किया तथा तथा ई-कार्ट एम्बुलेंस की शुरुआत की
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में स्लीप स्टडी फैसिलिटी और ऑटिज्म लैब का उद्घाटन किया तथा संस्थान के अस्पताल में ई-कार्ट एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके दौरे में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर, चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नेशनल कैंसर टिश्यू बायोबैंक, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर (एचटीआईसी) और नेशनल सेंटर फॉर असिस्टिव हेल्थ टेक्नोलॉजीज (एनसीएएचटी) का दौरा भी शामिल था, जो स्वास्थ्य अनुसंधान, चिकित्सा प्रौद्योगिकियों और सहायक समाधानों में संस्थान के काम को दर्शाते हैं।
कैंपस हेल्थ सेंटर में हाल ही में स्थापित 'स्लीप स्टडी फैसिलिटी' (नींद संबंधी अध्ययन सुविधा), चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल्स से जुड़े विशेषज्ञों के सहयोग से छात्रों, फैकल्टी, स्टाफ और शोधकर्ताओं के बीच नींद से संबंधित विकारों के लिए विशेष मूल्यांकन, परामर्श और उपचार प्रदान करेगी।
