‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के 10वें सप्ताह के दौरान माय भारत (MY Bharat) ने 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 95,000 से अधिक प्रतिभागियों को संगठित किया
‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के 100 सप्ताह के अभियान के दसवें सप्ताह में माय भारत(MY Bharat) द्वारा आयोजित 440 कार्यक्रमों के माध्यम से 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 95,147 युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। इन गतिविधियों में 322 क्लस्टर ऑफ ब्लॉक्स स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं और 118 ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत पर परिचर्चा’ (पड़ोस युवा संसद) सत्र शामिल थे, यह जानकारी 22 नवंबर, 2026 की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार है।
21 और 22 नवंबर, 2026 को आयोजित क्लस्टर ऑफ ब्लॉक्स स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कई ब्लॉकों और गांवों के युवाओं ने खेल प्रतियोगिताओं, पारंपरिक खेलों और अन्य खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना, जमीनी स्तर के समुदायों को जिला स्तरीय खेल अवसरों से जोड़ना तथा प्रतिभाशाली युवा प्रतिभागियों को पहचान दिलाने के लिए एक मंच प्रदान करना था।
