राज्य समाचार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ईटानगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में अरुणाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं सीमा प्रबंधन की समीक्षा की; प्रदेश के विकास कार्यों की भी

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्रीगण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था, आपराधिक न्याय प्रणाली, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, आतंकवाद एवं उग्रवाद से जुड़ी चुनौतियों, विदेशी नागरिकों, पुलिस आधुनिकीकरण तथा आपदा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent