राज्य समाचार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने गोवा में 57वें इफ़्फी में प्रकाशन विभाग के स्टॉल का उद्घाटन किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने आज गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ़्फी 2026) में प्रकाशन विभाग के स्टॉल (स्टॉल संख्या 24) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रकाशन विभाग की महानिदेशक श्रीमती कंचन प्रसाद भी उपस्थित थीं।

इफ़्फी का 57वां संस्करण 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत और दुनिया भर के फिल्म निर्माता, सिनेमा प्रेमी, फिल्म उद्योग के पेशेवर और प्रतिनिधि एकत्रित हो रहे हैं।

स्टॉल संख्या 24 पर स्थित प्रकाशन विभाग के स्टॉल में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, कला, सिनेमा, साहित्य और राष्ट्रीय महत्त्व के अन्य विषयों पर आधारित पुस्तकों एवं प्रकाशनों का विविध संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यह स्टॉल आगंतुकों को ऐसे ज्ञानवर्धक और समृद्ध प्रकाशनों को देखने-समझने का अवसर प्रदान करता है, जो देश की सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मक परंपराओं और बौद्धिक विरासत को प्रतिबिंबित करते हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent