एमएसएमई

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 16 जनजातीय हॉटस्पॉट में औषधीय पौधों के संरक्षण और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई), लखनऊ के सहयोग से, 12 नवंबर 2026 को कोरापुट (ओडिशा) स्थित ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। इस परियोजना का शीर्षक है: "भारत के जनजातीय हॉटस्पॉट में सतत जनजातीय आजीविका के लिए एकीकृत संरक्षण, कृषि-प्रौद्योगिकी और जैव-संसाधन उद्यम विकास"।

उद्घाटन कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार शसानी, सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई), लखनऊ के मुख्य वैज्ञानिक और प्रधान अन्वेषक डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव, आईटीडीए परियोजना प्रशासन (कोरापुट) की सुश्री स्नेहप्रभा माझी, आईसीएमआर-राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर, के वैज्ञानिक, तथा अन्य वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, संकाय सदस्य और जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗