सीसीआरएएस-सीएआरआई और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय ने 10 नवंबर, 2026 को एक सहयोगात्मक परियोजना शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना का शीर्षक “दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयुर्वेद में वर्णित औषधीय महत्व की वनस्पति विविधता का सूचीकरण” है।
इस समझौता ज्ञापन पर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस, नई दिल्ली स्थित कुलपति कार्यालय में सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रो. (वैद्य) रबिनारायण आचार्य और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।
इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के 250-300 एकड़ क्षेत्र में उपलब्ध औषधीय पौधों की विविधता का व्यवस्थित रूप से दस्तावेजीकरण, पहचान और संरक्षण करना है।
