जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद का तीसरा स्थापना दिवस राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान में आयोजित
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद-बीआरआईसी के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की क्षमता जैव प्रौद्योगिकी आधारित अगली औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की। उन्होंने वैज्ञानिक संस्थानों के बीच अधिक एकीकरण और भारत के जैव प्रौद्योगिकी पारितंत्र में उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी का आह्वान किया।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने विभिन्न संस्थानों के बीच अलग-अलग कार्यप्रणालियों और समन्वय की कमी दूर करने के लिए विज्ञान संस्थानों के अधिक एकीकरण को प्रोत्साहित किया है।
