भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया
भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं को समन्वित समुद्री गतिविधियों में भाग लेने और परिचालन संबंधी सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
आईएनएस सह्याद्री ने इस अभ्यास के दौरान जेएमएसडीएफ के जहाज जेएस इसे के साथ मिलकर कई समुद्री परिचालन गतिविधियों में भाग लिया। इनमें सामरिक युद्धाभ्यास, संचार संबधी अभ्यास और क्रॉस-डेक लैंडिंग शामिल थे जिससे दोनों नौसेनाओं को सटीक समन्वित अभियानों का अभ्यास करने और एक-दूसरे की प्रक्रियाओं और क्षमताओं की गहरी समझ विकसित करने के मूल्यवान अवसर प्राप्त हुए।
ये अभ्यास मुख्य रूप से परस्पर कार्य करने की क्षमता को सुदृढ़ करने, परिचालन संबंधी समन्वय में सुधार और सहभागी इकाइयों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने पर केंद्रित थे।
