ऊर्जा व पर्यावरण

भारत के सौर ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की शुरुआत

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

पिछले एक दशक में भारत के सौर ऊर्जा क्षेत्र के खासे विस्तार के साथ, यह देश के ऊर्जा परिवर्तन (energy transition) में एक मुख्य कारक बनकर उभरा है। स्थापित क्षमता में वृद्धि, घरेलू विनिर्माण और विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा को अपनाना, इस क्षेत्र की बढ़ती पहुंच को दर्शाते हैं। नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे का विकास और नागरिकों की भागीदारी इस बदलाव को तेज कर रहे हैं। सौर ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर रही है, आर्थिक विकास में सहयोग दे रही है और जलवायु संबंधी प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। ये सभी विषय नई दिल्ली में 2 से 5 नवंबर तक आयोजित 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो (बीआरईएसई) 2026' में हुई व्यापक चर्चाओं का हिस्सा थे।

एक दशक पहले, भारत के बिजली उत्पादन में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी बहुत कम थी। आज, देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में इसका सबसे बड़ा हिस्सा है। 2014 में 2.82 गीगावॉट की स्थापित क्षमता से बढ़कर, यह क्षेत्र लगभग 62 गुना विस्तार के साथ 31 अक्टूबर 2026 तक 175 गीगावॉट तक पहुंच गया है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent