एमएसएमई

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न; एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से दो आवेदन प्राप्त, तीसरा चरण आज से आरम्‍भ

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं के विकास को गति देने के उद्देश्य से 37,500 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय की सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी थी। सतही कोयला से तात्पर्य उस कोयले से है जो जमीन की सतह के बहुत करीब आमतौर पर 200 फीट या उससे कम गहराई पर स्थित होता है। इस कोयले को निकालने के लिए भूमिगत खदानों की आवश्यकता नहीं होती बल्कि सतही खनन तकनीक का उपयोग किया जाता है। कोल गैसीफिकेशन एक ताप-रासायनिक प्रक्रिया है, जिसमें ठोस कोयले को सीधे जलाने के बजाय, सीमित मात्रा में ऑक्सीजन और भाप के साथ उच्च तापमान लगभग 1000 डिग्री सेल्सियस से 1500 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करके गैस में बदला जाता है।

इस योजना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोयला मंत्रालय ने आज दूसरा चरण सम्‍पन्‍न होने की घोषणा की।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗