ऊर्जा व पर्यावरण

आईएफएफआई मास्टरक्लास में सौरभ सचदेवा ने कलाकारों से डर से निपटने, जोखिम उठाने और अपने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का किया आग्रह

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

अभिनेता और अभिनय प्रशिक्षक श्री सौरभ सचदेवा द्वारा आयोजित ‘आपको एक कलाकार बनने से क्या रोकता है’ शीर्षक से एक मास्टरक्लास आज गोवा के कला अकादमी में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 57वें संस्करण के अंतर्गत आयोजित की गई। इस सत्र में अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखने वाले अनेक युवाओं ने भाग लिया। इसमें उन मनोवैज्ञानिक, व्यावहारिक और व्यक्तिगत बाधाओं पर चर्चा की गई, जो अक्सर महत्वाकांक्षी कलाकारों को अपने लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने से रोकती हैं।

संवादात्मक चर्चाओं और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से श्री सचदेवा ने प्रतिभागियों को केवल अभिनेता बनने की इच्छा तक सीमित न रहने, बल्कि उन डर, आदतों और मानसिक दृष्टिकोणों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent