राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 22वीं संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया; पक्षियों की 45 प्रजातियाँ दर्ज की गईं
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने 22 नवंबर, 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 22वें संस्करण का आयोजन किया। इस आयोजन के माध्यम से उद्यान ने जैव विविधता के दस्तावेजीकरण, पर्यावरण संबंधी जागरूकता और वन्यजीव संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।
इस भ्रमण में प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, वन्यजीव फोटोग्राफरों और पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता में रुचि रखने वाले नागरिकों सहित 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विषय विशेषज्ञों और समर्पित स्वयंसेवियों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने उद्यान में पक्षियों की विविधता का अवलोकन किया तथा पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार, पारिस्थितिकी और पारिस्थितिक महत्त्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित क्षेत्र में पक्षियों की 45 प्रजातियों और 400 से अधिक पक्षियों का दस्तावेजीकरण किया।
