एमएसएमई

57वां इफ्फी: 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में दुनिया भर के सिनेमा और रचनात्मक आवाज़ों का संगम

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

57वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में आयोजित होगा, जिसमें 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' थीम पर सिनेमाई करिश्मों को लेकर दुनिया भर के फिल्म निर्माता, सिनेमा प्रेमी और रचनात्मक हस्तियां एक साथ जुटेंगी।

आगामी फेस्टिवल की मुख्य झलकियां, प्रमुख आकर्षण और अहम कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए कल, 13 नवंबर 2026 को गोवा के ताज सिडेड डी गोवा होराइजन में एक शुरूआती प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत शामिल होंगे। इसके अलावा एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) की उपाध्यक्ष श्रीमती डेलिला लोबो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार, नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) के अध्यक्ष श्री जी. कृष्णकुमार, एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री धीरज सिंह, इफ्फी 2026 के फेस्टिवल डायरेक्टर श्री आशुतोष गोवारिकर और फेस्टिवल जूरी के अध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗