8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ
8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। म्यांमार नौसेना का जहाज 'यूएमएस किंग सिन फ्यु शिन, आईएनएस राणा और आईएनएस सुमेधा के साथ इस अभ्यास में भाग लेने के लिए 10 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचा। 10 नवंबर 2026 को आईएनएस राणा पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ ही इस द्विपक्षीय अभ्यास की शुरुआत हुई।
इमनेक्स दोनों पड़ोसी देशों के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं को अपनी पेशेवर विशेषज्ञता साझा करने, आपसी समझ बढ़ाने और बेहतर परिचालन तालमेल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
बंदरगाह चरण में पेशेवर बातचीत, विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, खेलकूद गतिविधियां और परिचालन संबंधी विषयों पर चर्चा शामिल हैं।
