संविधान दिवस के अवसर पर देशभर के 26,000 स्थानों पर फिट इंडिया के 99वें ‘संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन
गुजरत का गांधीनगर, 22 नवंबर 2026: फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 99वें संस्करण का आयोजन रविवार को देशभर के 26,000 स्थानों पर किया गया। संविधान दिवस की थीम पर आधारित इस आयोजन ने फिटनेस, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी के संदेश को और मजबूत किया।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर स्थित दांडी कुटीर और महात्मा मंदिर में समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों, खिलाड़ियों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के साथ मिलकर सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया।
डॉ. मांडविया ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं का फिट, स्वस्थ और नशामुक्त होना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से साइकिल चलाने को अपना जुनून बनाने और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
डॉ.
