केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह रविवार, 15 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर श्री अमित शाह सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS) के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन तथा पुणे के लिए भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार तथा उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
