'आई मैटर': अपनी पहचान, अपनापन और दूसरा मौका मिलने की एक शानदार कहानी, जिसे इफ्फी 2026 में मिड-फेस्ट फिल्म के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा
प्रख्यात फिल्म निर्माता अलीना सरबान द्वारा लिखित और निर्देशित बहुभाषी ड्रामा 'आई मैटर' (यू कॉन्टेज) का भारतीय प्रीमियर, 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में मिड-फेस्ट फिल्म के रूप में होगा। रोमानिया, जर्मनी और बेल्जियम के सह-निर्माण वाली यह 101 मिनट की फिल्म पहचान, परिवार, अपनापन और अतीत की परिस्थितियों से परे एक भविष्य की तलाश को दर्शाती है। रोमानियाई और रोमानी भाषाओं में संवादों वाली यह फिल्म, महोत्सव में एक विशिष्ट यूरोपीय सिनेमाई दृष्टिकोण पेश करती है।
यह फिल्म रेबेका नाम की एक युवा रोमा महिला की कहानी है, जो उस अनाथालय को छोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे वह अपना घर मानती थी। अपने पिता के जल्द ही जेल से रिहा होने की उम्मीद में, वह उस परिवार को पाने की कामना करती है, जिसकी उसने हमेशा चाहत रखी थी, ताकि वह अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर सके। अभिनय की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने से उसे एक नई उम्मीद और अपना भविष्य खुद संवारने का मौका भी मिलता है।
