AI व तकनीक

भाषिणी ने वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2026 में भागीदारी की। समावेशी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा के निर्माण में बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता(ए आई) की भूमिका को रेखांकित किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 20–21 नवंबर 2026 को आयोजित ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट (जीडीएचएस) 2026 में अपनी भागीदारी पूरी की। दो दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान भाषिणी ने अपने बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया और बताया कि किस प्रकार भाषा प्रौद्योगिकियां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर सकती हैं, चिकित्सकीय कार्यप्रवाह को सुगम बना सकती हैं तथा अधिक सुलभ, समावेशी और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा अनुभव उपलब्ध करा सकती हैं।

सम्मेलन के समापन दिवस पर डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ नाग ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में भाषाई बाधाओं को दूर करना: एआई के उपयोग से भाषाई बाधाओं को हटाने के भाषिणी मॉडल को साझा करना विषय पर मुख्य भाषण दिया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent