भारतीय रेल द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत नई दिल्ली में मेगा कैंप का आयोजन
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 5.0 के तहत भारतीय रेल द्वारा 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से सुविधाजनक तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सहायता प्रदान करना था।
इस मेगा कैंप का आयोजन उत्तर रेलवे मुख्यालय और दिल्ली मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कैंप के दौरान 250 से अधिक पेंशनभोगियों ने अपना पंजीकरण कराया और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग करते हुए जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया। इस दौरान कुल 58 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मौके पर ही जनरेट किए गए।
रेलवे कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों ने पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। इस मेगा कैंप में 12 बैंकों की टीमों ने भाग लिया।
