एमएसएमई

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर, 2026 को मिस्र के सफागा नौसैनिक अड्डे की यात्रा पूरी की।

अप्रैल 2026 में काहिरा में आयोजित भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) की 11वीं बैठक (https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2254773) की पृष्ठभूमि में, इस बंदरगाह यात्रा ने भारत व मिस्र के बीच बढ़ती रक्षा एवं समुद्री साझेदारी को और मजबूत किया है। इस बैठक ने सितंबर 2022 में हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत दोनों देशों की रक्षा प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान किया। इससे पहले, वर्ष 2023 में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था।

इस यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल के कमांडिंग ऑफिसर ने मिस्र के रेड सी नौसैनिक अड्डे के कमांडर रियर एडमिरल एमडी अब्द एल मकसूद से मुलाकात की।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗