57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में भारतीय पैनोरमा 2026 का शुभारंभ; जूरी सदस्य सम्मानित
भारतीय पैनोरमा 2026 का आज गोवा के पणजी में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फीचर और गैर-फीचर फिल्म जूरी के प्रतिष्ठित सदस्यों को इस वर्ष की आधिकारिक फिल्म चयन प्रक्रिया में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जूरी सदस्यों को सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री चंचल कुमार, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के अध्यक्ष श्री जी. कृष्णकुमार और महोत्सव के निदेशक श्री आशुतोष गोवारिकर ने सम्मानित किया।
भारतीय पैनोरमा 2026 का शुभारंभ करते हुए सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री चंचल कुमार ने भारतीय सिनेमा की स्थापना से लेकर अब तक की उल्लेखनीय विविधता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिनेमा का यह उत्सव एक सार्थक अवसर प्रदान करता है कि देश का प्रत्येक क्षेत्र अपनी विशिष्ट भाषाओं, संस्कृतियों और कहानियों के माध्यम से किस प्रकार योगदान देता है।
