प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत सरकार ने भारतीय वीजा व्यवस्था को और सरल बनाया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत सरकार ने अपनी वीजा व्यवस्था को सरल बनाया है। यह कदम भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुसार वीजा व्यवस्था को अधिक संक्षिप्त, सुसंगत और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2026 को मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी। यह अक्टूबर, 2025 में किए गए पहले सरलीकरण के बाद हुआ, जब मुख्य वीजा श्रेणियों को 22 से घटाकर 13 और उप-श्रेणियों को 63 से घटाकर 49 किया गया था। भारतीय वीजा व्यवस्था के सरलीकरण पर विचार के दौरान भारत सरकार ने विकसित देशों की वीजा प्रणाली और वैश्विक मानकों का अध्ययन किया।
यात्रा के समान उद्देश्यों को एक साथ लाने का मकसद उचित वीजा श्रेणी की पहचान में अधिक स्पष्टता और आसानी प्रदान करना है, साथ ही वैध विदेशी आगमन को सुविधाजनक बनाना है।
