नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 (एससीडीपीएम 6) के कार्यान्वयन चरण को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया गया था।
यह अभियान स्वच्छता को संस्थागत बनाने, कार्यालय प्रबंधन में सुधार करने और मंत्रालय, इससे जुड़े संगठनों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित था।
मंत्रालय ने कार्यान्वयन चरण के दौरान, स्वच्छता और कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां शुरू कीं। इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरे) की पहचान, संग्रह, पृथक्करण और निपटान, उपलब्ध कार्यालय स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने और पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334404
