केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 21 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) से संबंधित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार और अपर सचिव श्री प्रभात भी उपस्थित रहे।
स्रोत: PIB Photo Releases — https://pib.gov.in/FrontPhotoGallery.aspx?CategoryId=214838
