वित्त व ऋण

​मोदी सरकार की नीतियों से देश में अब तक 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट (अक्टूबर 2026) के अनुसार, वर्ष 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और गरीबी की दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत पर आ गई है। इस बड़ी उपलब्धि में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं का भी अहम योगदान रहा है। इसी ऐतिहासिक सफलता को आगे बढ़ाने और शेष गरीब परिवारों को तेजी से गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर कल, 23 नवंबर (सोमवार) को नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent