एमएसएमई

लोकसभा अध्यक्ष ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को पुष्पांजलि अर्पित की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू, संसद सदस्यगण एवं पूर्व संसद सदस्यों ने भी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्यसभा महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रकाशित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जीवन-वृत्त पर आधारित पुस्तिका भी भेंट की गई।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के चित्र का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 16 दिसंबर, 1959 को संविधान सदन (पूर्ववर्ती संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में किया गया था।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗