केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनिया; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (एनएसएफडीसी) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री प्रभात त्यागी; एनएसएफडीसी के महाप्रबंधक श्री सपन बरुआ; एनएसएफडीसी के उप-महाप्रबंधक श्री रजनीश बैंकर; एनएसएफडीसी के सहायक महाप्रबंधक श्री गुलशन पहाड़िया; एनएसएफडीसी के प्रबंधक श्री पी. के. झा; एनएसएफडीसी के सहायक प्रबंधक श्री महेश चंद के अलावा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
'प्रकाश और परंपरा- ज्योति से ज्योति जलाएं' विषय पर आयोजित, 15 दिवसीय मेला सात अलग-अलग विषयगत क्षेत्रों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरास
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2333883
