केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज लगभग 1400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ, जिनमें लगभग 1024 करोड़ रुपये के कार्य अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) द्वारा और लगभग 400 करोड़ रुपये के कार्य गुजरात सरकार के रोड एण्ड बिल्डिंग डिपार्टमेंट एवं भारत सरकार के सहयोग से पूरे या शुरू किए गए।

श्री अमित शाह ने कहा कि 2007 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने झुग्गी-झोपड़ी की जगह पक्के घर देने की योजना शुरू की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज रामापीर टेकरा के निवासियों को सुंदर प्राइवेट फ्लैट मिल रहे हैं।

स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334428