कचरे से कंचन: गोरखपुर नगर निगम ने डंपसाइट को बनाया राप्ती ईको पार्क
स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन के तहत गोरखपुर नगर निगम ने लगभग 40 एकड़ में फैले वर्षों पुराने लेगेसी वेस्ट डंपसाइट का बायोमाइनिंग तकनीक से वैज्ञानिक निस्तारण कर उसे राप्ती ईको पार्क के रूप में विकसित किया है। लगभग 8 ट्रॉमल मशीनों, जेसीबी और 25 कर्मियों की मदद से प्रतिदिन करीब 400 टन कचरे को प्रोसेस कर RDF, ब्लैक सॉइल, पुनर्चक्रण योग्य सामग्री और इनर्ट सामग्री में अलग किया गया, जिससे 40 एकड़ भूमि पुनः प्राप्त हुई और मीथेन उत्सर्जन, जल-वायु प्रदूषण में कमी आई। भूमि पर वृक्षारोपण के साथ ग्रीन लॉन, वॉकिंग-जॉगिंग ट्रैक, किड्स ज़ोन, ओपन जिम, योग क्षेत्र, सोलर लाइटिंग और फूड कोर्ट जैसी सुविधाओं वाला पार्क विकसित किया गया, जहां कई सजावटी संरचनाएं नगर निगम की कार्यशाला के अपशिष्ट पदार्थों से बनाई गई हैं।
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2293870
