General

काशी तमिल संगमम 5.0 की पूर्व आयोजन गतिविधियों में फोटोग्राफी प्रतियोगिता और भजन संध्या का आयोजन

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

वाराणसी। काशी तमिल संगमम 5.0 की पूर्व आयोजन गतिविधियों के तहत रविवार को फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विद्यार्थियों ने हरिश्चंद्र घाट के निकट स्थित ऐतिहासिक कामकोटीश्वर मंदिर का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को करीब से जाना और मंदिर की स्थापत्य और वास्तुकला की बारीकियों को अपने कैमरे में कैद किया।

श्री कांची कामकोटि पीठम की ओर से संरक्षित श्री काशी कामकोटीश्वर मंदिर अपनी विशिष्ट वास्तु परंपरा और आध्यात्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है। मंदिर परिसर में स्थापित शिव पंचायतन के देवताओं की प्रतिमाएं भी वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप प्रतिष्ठित हैं।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शामिल बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग में बीएससी की छात्रा खुशी यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मंदिर की वास्तुकला, स्थापत्यकला और इतिहास से संबंधित जानकारियां हासिल करना उनके लिए काफी ज्ञानवर्धक रहा।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent