सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय चार लेन और उससे अधिक के लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग के लिए डिजाइन और बुनियादी ढांचे को मानकीकृत करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिशानिर्देश आगामी और वर्तमान में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में निर्बाध, प्रौद्योगिकी आधारित, बाधा-मुक्त टोल संग्रह प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए मानकीकृत बुनियादी ढांचा और डिजाइन प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2026 5:13PM by PIB Delhi देश भर में बैरियर-रहित मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोलिंग प्रणाली को व्यापक रूप से अपनाने का मार्ग प्रशस्त करते हुए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चार लेन और उससे अधिक लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा के डिजाइन और बुनियादी ढांचे को मानकीकृत करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह दिशानिर्देश यह सुनिश्चित करेंगे कि आगामी और वर्तमान में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं टोल बूथों पर वाहनों को रोके बिना एमएलएफएफ
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2333718
